उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

दर्दनाक हादसा…खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बीच टिहरी जिले से एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। घुत्तू क्षेत्र के पास तड़के एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 4:30 बजे एसडीआरएफ को वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पिकअप वाहन (UK 07 CD 0854) में दो व्यक्ति और एक खच्चर सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

रेस्क्यू के दौरान टीम ने घायल पूरन सिंह (55), निवासी ग्राम साथियाला, पट्टी भिलंग, टिहरी गढ़वाल को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। वहीं चालक बॉबी (28), निवासी खलासी पट्टी पालीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में खच्चर की भी जान चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। शुरुआती तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में