उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

‘जनता बदलाव चाहती है’… हल्द्वानी सम्मेलन में कांग्रेस ने भरी सत्ता परिवर्तन की हुंकार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कांग्रेस ने हल्द्वानी के राजपुरा में परिवर्तन संकल्प सम्मेलन आयोजित कर अपने चुनावी अभियान का आगाज़ किया। सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं परिवर्तन संकल्प सम्मेलन के जिला प्रभारी करन माहरा ने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता बेरोजगारी, पेपर लीक, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, खराब कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली जैसी समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इन्हीं जनहित के मुद्दों को लेकर पूरे उत्तराखंड में परिवर्तन संकल्प अभियान शुरू किया है, जिसके तहत प्रदेशभर में यात्राएं निकालकर जनता से संवाद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  तबादलों का काउंटडाउन खत्म!... कई विभागों में होगा बड़ा फेरबदल

करन माहरा ने राज्य और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए महंगाई, बेरोजगारी, गौ संरक्षण, कानून-व्यवस्था और अंकिता भंडारी प्रकरण जैसे मुद्दों का उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता का ध्यान मूल समस्याओं से हटाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चलते-चलते मौत से टकराई कार!... भीषण हादसे ने छीन ली कारोबारी की जिंदगी

राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने कहा कि परिवर्तन संकल्प अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ को मजबूत करने का प्रयास है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों और सरकार की कथित विफलताओं को जनता तक पहुंचाने की अपील की।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को बदलाव की इच्छा का संकेत बताते हुए कहा कि कांग्रेस शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने राजपुरा क्षेत्र में प्रशासनिक कार्रवाई और युवाओं में बढ़ते नशे पर भी चिंता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  दिल दहला देने वाला हादसा!...बस और पिकअप की भिड़ंत, तीन की दर्दनाक मौत

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में पार्षद प्रीति आर्य, धर्मवीर समेत कई नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में