उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

राष्ट्रप्रेम का दिखा जुनून… CM धामी के साथ तिरंगा लेकर सड़कों पर उमड़ा हुजूम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा शहर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत गांधी पार्क से हुई। यहां से यात्रा घंटाघर, दर्शनलाल चौक, लैंसडाउन चौक, कनक चौक और ओरिएंट सिनेमा होते हुए वापस गांधी पार्क पहुंची। यात्रा के पूरे मार्ग पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लेकर लोग भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एक ही जगह दो लाशें... इस रेलवे स्टेशन के पास मचा हड़कंप, आखिर कैसे हुई दोनों की मौत?

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में भारतीय सेना का योगदान अतुलनीय है। सेना के साहस और वीरता पर प्रत्येक देशवासी को गर्व है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की वीरभूमि का देश की रक्षा में हमेशा से महत्वपूर्ण योगदान रहा है और प्रदेश की सैन्य परंपरा गौरवशाली रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नई-नई शादी, फिर ऐसा खौफनाक कदम!...घर में फंदे पर लटकी मिली महिला

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए वीरों ने जो बलिदान दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में सभी से अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि बढ़ी!...13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों की भी बड़ी भागीदारी रही। यात्रा के दौरान देहरादून की सड़कों पर जगह-जगह देशभक्ति का उत्साह नजर आया। हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते राष्ट्रभक्ति के नारों ने पूरे माहौल को देशप्रेम से सराबोर कर दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भी यात्रा में सहभागिता की।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में