उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल जन मुद्दे हरिद्वार हिल दर्पण

‘पापा पुलिस में हैं’…हूटर बजाकर झाड़ रहा था रौब, बीच सड़क उतरी हेकड़ी!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मॉडिफाइड काली स्कॉर्पियो चलाकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाना एक युवक को भारी पड़ गया। कार में अवैध हूटर, ब्लैक फिल्म और पुलिस जैसी लाल-नीली बत्ती लगाकर वह सड़कों पर रौब झाड़ रहा था, लेकिन पुलिस चेकिंग के दौरान उसकी हेकड़ी निकल गई।

मामला हरिद्वार जिले के सिडकुल क्षेत्र का है। शारदीय कांवड़ मेले के मद्देनजर जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। देर रात सिडकुल थाना पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी दूर से हूटर बजाती हुई एक स्कॉर्पियो आती दिखाई दी। संदेह होने पर पुलिस ने वाहन को रोक लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मंदिर में डबल मर्डर!... गड्ढे से मिले दो साधुओं के शव, दहशत

जांच के दौरान पाया गया कि गाड़ी में अवैध हूटर लगा था, शीशों पर ब्लैक फिल्म चढ़ी थी और पुलिस की लाल-नीली बत्ती भी लगाई गई थी। इतना ही नहीं, वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट भी नहीं थी। गाड़ी में सवार युवक की पहचान अमन चौधरी के रूप में हुई, जो सड़कों पर हूटर बजाकर हुड़दंग कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर खाकी पर सवाल!... पुलिस पर टैक्सी चालक से मारपीट और बदसलूकी के आरोप

पूछताछ के दौरान युवक ने रौब दिखाते हुए कहा कि उसके पिता पुलिस में हैं। हालांकि, पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उसकी एक नहीं सुनी और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान कर वाहन को सीज कर दिया।

सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर कांवड़ मेले को देखते हुए सख्त चेकिंग की जा रही है। हूटर, ब्लैक फिल्म और लाल-नीली बत्ती लगाना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... दिनदहाड़े फायरिंग से दहला इलाका

धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिस मुस्तैद है। इसके बावजूद कई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते पकड़े जा रहे हैं, जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में