अल्मोड़ा उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे

दहशत खत्म…तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में कैद, ग्रामीण खुश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कई इलाकों में जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक के बीच कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा जिले से राहत की खबर आई है। चौखुटिया विकासखंड के सिमलखेत ग्राम सभा के तोक पुराना लोहबा में लंबे समय से दहशत फैलाने वाला तेंदुआ सोमवार तड़के वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुआ पकड़ने की खबर सुनते ही क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह तेंदुआ लंबे समय से आसपास के गांवों में सक्रिय था और कई बार गौशालाओं में घुसकर गौवंश और अन्य पालतू जानवरों को अपना शिकार बना चुका था। तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों से रात के समय लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे थे। ग्रामीण लगातार वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  प्यार का खूनी खेल!...पहले महिला को मारी गोली, फिर युवक ने खुद को उड़ाया

वन विभाग ने पुराना लोहबा तोक में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था, जो सुबह तड़के सफल रहा। तेंदुए की दहाड़ सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन क्षेत्र अधिकारी गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि यह तेंदुआ लंबे समय से इलाके में सक्रिय था और कई बार नुकसान पहुंचा चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत से रोजगार और रिसर्च तक... उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्लान, होगा ये काम

पकड़े गए तेंदुए को वन विभाग ने सुरक्षित रूप से कब्जे में लिया और रेस्क्यू के लिए द्वाराहाट रेंज कार्यालय भेजा। वहां से उसे अल्मोड़ा स्थित रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा। वन विभाग ने यह भी बताया कि क्षेत्र में अन्य तेंदुओं की मौजूदगी की सूचना मिली है, इसलिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। द्वाराहाट रेंज में कुल तीन पिंजरे लगाए गए हैं—दो तेंदुओं और एक भालू के लिए। जंगली जानवरों पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं और वन विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। ग्रामीण अब तेंदुए के पकड़ लिए जाने से सुरक्षित महसूस कर रहे हैं, जबकि वन विभाग सतर्कता बनाए हुए है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में