उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल सस्पेंड हरिद्वार हिल दर्पण

उत्तराखंड पुलिस में एक्शन!…आरक्षी सस्पेंड, मची खलबली

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा एक्शन देखने को मिला है। लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने थाना सिड़कुल क्षेत्र के एक आरक्षी को निलंबित कर दिया है। इस आदेश के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश का रेड अलर्ट जैसा असर!...उत्तराखंड के इस जिले में मंगलवार को स्कूल बंद

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन मामलों में विभाग जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए हुए है। संलिप्तता पाए जाने पर आरक्षी को तत्काल निलंबित करते हुए पुलिस लाइन में उपस्थित रहने का आदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में लेक ब्रिज चुंगी विवाद ने पकड़ा तूल...अब सामने आएंगे निविदा के राज

प्रारंभिक जांच की जिम्मेदारी शिशुपाल सिंह नेगी को सौंपी गई है। उन्हें एक सप्ताह के भीतर विस्तृत और तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर सख्ती दिखाने के प्रयास के तौर पर देखी जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में