उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

त्योहार में दहशत का साया…गोलियों की आवाज से अफरा-तफरी, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में ईद के मौके पर हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने त्योहार के दिन इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया था, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से कुछ ही घंटों में आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गया।

हरिद्वार पुलिस के अनुसार, 21 मार्च को खेड़ी खुर्द निवासी रिजवान ने लक्सर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उसके और उसके साथियों के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा साइबर कांड!...सोशल मीडिया में शेयर की चाइल्ड पॉर्नोग्राफी, तीन महिलाओं पर शिकंजा

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी आस मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानाचार्य हत्याकांड में बड़ा एक्शन...आरोपी शिक्षा अधिकारी सस्पेंड

घटना रायसी ईदगाह की है, जहां ईद की नमाज से पहले अचानक फायरिंग शुरू हो गई। बताया गया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने नमाज अदा करने पहुंचे लोगों को निशाना बनाकर दो से तीन राउंड फायर किए। गोली चलने की आवाज से ईदगाह परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश का रेड अलर्ट जैसा असर!...उत्तराखंड के इस जिले में मंगलवार को स्कूल बंद

हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित बच गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत हालात को संभालते हुए शांति व्यवस्था कायम की। घटना के बाद इलाके में खौफ का माहौल था, जिसे पुलिस ने समय रहते नियंत्रण में लिया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में