उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

दिनदहाड़े दहशत… पुलिस की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग, इलाका दहला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बुधवार को पुलिस वैन पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। इससे इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। दरअसल जिले के लक्सर ओवरब्रिज पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर अचानक फायरिंग कर दी। इस हमले में पुलिस कस्टडी में मौजूद मोस्ट वांटेड अपराधी विनय त्यागी गोली लगने से घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस विनय त्यागी को रुड़की से लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान लक्सर ओवरब्रिज पर ट्रैफिक जाम का फायदा उठाकर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान विनय त्यागी को दो से तीन गोलियां लगीं।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था की नगरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रूप!...गंगा कॉरिडोर के लिए इतने करोड़ की बड़ी सौगात

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने घायल विनय त्यागी को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। विनय त्यागी पर लूट, डकैती समेत 40 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सोमवार को उसकी लक्सर कोर्ट में पेशी निर्धारित थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... दिनदहाड़े फायरिंग से दहला इलाका

घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद सुयाल समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। रास्ते में जाम लगा हुआ था, इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने पुलिस वाहन पर फायरिंग की। इस हमले में आरोपी विनय त्यागी को दो गोलियां लगी हैं, जिसे हायर सेंटर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़े भूकंप की आशंका!...वैज्ञानिकों की नई स्टडी में मिले खतरे के संकेत

उन्होंने बताया कि पूरे इलाके में पुलिस की टीमें सक्रिय हैं, नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस के अनुसार घायल आरोपी एक हार्डकोर अपराधी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में