उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत!… एक की मौत, पुलिस का सख्त एक्शन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में जमीनी विवाद के दौरान बीते दिनों लगभग आधे घंटे तक चली फायरिंग ने इलाके में दहशत मचा दी। इस गोलीबारी में एक मजदूर की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से घटना में इस्तेमाल 315 बोर का लाइसेंसी हथियार भी बरामद किया गया है।

यह घटना ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फाजलपुर महरौला में सामने आई। मृतक की पहचान कार्तिक पोतदार (पुत्र मानिक पोतदार), निवासी विरंची, थाना मानपुर, जिला पश्चिम चंपारण (बिहार) के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विवाद प्रीत विहार फाजलपुर महरौला निवासी कश्मीर सिंह और बगवाड़ा निवासी सिमरनजीत सिंह के बीच जमीन को लेकर चल रहा था। यह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

घटना के दिन सिमरनजीत सिंह तीनपानी स्थित लेबर अड्डे से 21 मजदूरों को ट्रैक्टर-ट्राली से खेत में पिल्लर लगाने के लिए लेकर आया। जब मटर के खेत को जोतने का काम शुरू हुआ, तो पास में रहने वाले कश्मीर सिंह ने इसका विरोध किया। विरोध के बावजूद खेत जोतने की कोशिश जारी रही, जिससे दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा और गोलीबारी शुरू हो गई। फायरिंग लगभग आधे घंटे तक चली और कई राउंड चलाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत से रोजगार और रिसर्च तक... उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्लान, होगा ये काम

सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने उप निरीक्षक की तहरीर पर दो मुकदमे दर्ज किए। इसमें हत्या के प्रयास का एक नामजद आरोपी और 10-12 अज्ञात के खिलाफ मामला शामिल है। जांच के दौरान कोतवाली पुलिस ने आरोपी सिमरनदीप सिंह (पुत्र स्वर्गीय सुखविंदर सिंह), निवासी मजार के सामने, बगवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना अभी जारी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में