उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

सड़क पर काल का तांडव… खड़े ट्रक में घुसी कार, महिला की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। टिहरी जिले में कौडियाला के पास सरिया से लदे सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक कार की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 08:05 बजे व्यासी चौकी से एसडीआरएफ टीम को दुर्घटना की सूचना दी गई। बताया गया कि कौडियाला क्षेत्र में एक कार हादसे का शिकार हो गई है और उसमें सवार कई लोग घायल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने पाया कि सरिया से लदा एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था, जिससे कार टकरा गई थी। कार में चालक सहित कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें 5 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

हादसे में धूमा देवी (55 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय दिलवर सिंह, की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उनका शव कार के अंदर बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे निकालना चुनौतीपूर्ण था।

एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए आरआर सॉ (कटर) की मदद से कार को काटकर काफी प्रयासों के बाद शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए सिविल पुलिस को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

हादसे में घायल अन्य सात लोगों को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में