विरोध करने पर दी थी जान से मारने की धमकी
सितारगंज। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार बीती एक फरवरी को कोतवाली क्षेत्र के निवासी व्यक्ति ने तहरीर दी कि उसकी नाबालिग पुत्री को बीती जिशान पुत्र शमशाद निवासी भिटौरा थाना सितारगंज 30 जनवरी को बहला फुसलाकर गलत नियत से लेकर गया है। साथ ही बच्ची के शोर करने पर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई। इस आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इसके लिए पुलिस टीम गठित की गई।
गठित टीमों द्वारा घटना के अनावरण हेतु त्वरित कार्यवाही कर घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के अवलोकन से बाईई व अभियुक्त की शिनाख्त कर तथा आस पास के लोगों से सूचना संकलित कर मुखबिर की सूचना पर भिटौरा को जाने वाले रास्ते से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। गिरफ्तारी टीम में 1-महिला उपनिरीक्षक सोनिका जोशी, कांस्टेबल तरूण चौधरी, अशोक बोरा शामिल रहे।



