उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

‘ऑपरेशन 2027’ शुरू… विरोधियों के किले में कांग्रेस की बड़ी सेंध! ये दिग्गज बदलेंगे पाला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनावी माहौल के बीच दल-बदल और सियासी समीकरणों का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में कई बड़े नेताओं के इंडियन नेशनल कांग्रेस में शामिल होने की खबर सामने आई है।

सूत्रों के अनुसार, शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, नारायण पाल और भीमलाल आर्य समेत कुल छह नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन... विरोध के बीच गरजा बुलडोजर, मौके पर भारी फोर्स

बताया जा रहा है कि 2022 में रुद्रपुर सीट से टिकट न मिलने के कारण नाराज होकर राजकुमार ठुकराल ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल पहले बहुजन समाज पार्टी में सक्रिय रहे, बाद में कांग्रेस में शामिल हुए, लेकिन 2022 में टिकट न मिलने पर उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  11 दिन से ड्यूटी से गायब था PWD कर्मचारी... कमरे से दुर्गंध आई तो खुला मौत का राज

इसी क्रम में टिहरी जिले के घनसाली से पूर्व विधायक भीमलाल आर्य भी एक बार फिर कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं। इनके साथ 2019 में रुड़की नगर निगम से निर्दलीय मेयर चुने गए गौरव गोयल भी कांग्रेस में शामिल होंगे। मेयर बनने के बाद वे भाजपा में चले गए थे, लेकिन कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हाईवोल्टेज ड्रामा...कॉलेज में प्राचार्य कक्ष की छत पर चढ़े छात्र, हंगामा

इसके अलावा भीमताल से लाखन नेगी और मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, ये सभी नेता नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में औपचारिक रूप से पार्टी जॉइन करेंगे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो चुके हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में