अजब- गजब उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

एक मुलाकात, फिर हंगामा!… युवती के घर पहुंचे युवक पर टूट पड़ी भीड़, Video वायरल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। परिचित युवती से मिलने पहुंचे एक युवक के साथ कथित तौर पर भीड़ ने मारपीट कर दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।

मामला हरिद्वार जिले के कनखल थाना क्षेत्र की गणपति धाम कॉलोनी का है। घटना के बाद युवती की शिकायत पर कनखल पुलिस ने 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘चालान करो, मारपीट नहीं’!… दारोगा पर लगे गंभीर आरोप, वायरल वीडियो से मचा बवाल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवती के बुलाने पर युवक उससे मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान स्थानीय लोगों को एक अजनबी युवक के घर में आने पर संदेह हुआ और देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  दवा नहीं, मौत का सौदा!... उत्तराखंड में STF की रेड से खुला नकली मेडिसिन का खतरनाक साम्राज्य

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ ने युवक को बाहर बुलाकर उसका नाम और पता पूछा। इसके बाद, आरोप है कि युवक के दूसरे समुदाय से होने की बात सामने आने पर कुछ लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान युवक को कई जगह चोटें आईं। आरोप यह भी है कि कुछ लोगों ने उसके गले में कुत्ते का पट्टा डालकर उसे अपमानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का ‘रेड अलर्ट’... 22 जुलाई तक भारी बारिश का खतरा, प्रशासन हाई अलर्ट पर

कनखल थाना के एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द कानूनी कार्रवाई करेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में