उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं धर्म/संस्कृति हिल दर्पण

महाशिवरात्रि पर्व…सीएम धामी ने किया जलाभिषेक, वकीलों को बड़ी सौगात

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने गृह क्षेत्र खटीमा के चकरपुर स्थित प्राचीन पांडवकालीन वनखंडी महादेव मंदिर में पहुंचकर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

रविवार सुबह मंदिर में विधिवत पूजा के बाद मंदिर समिति की ओर से मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। सीएम धामी ने दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की गिरफ्तारी से सियासी पारा हाई...हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि वनखंडी महादेव मंदिर अत्यंत प्राचीन और दिव्य स्थल है। इसे भव्य और आकर्षक धार्मिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर के विकास के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास भी लगातार जारी हैं, ताकि आने वाले समय में यह स्थल प्रदेश के प्रमुख धार्मिक केंद्रों में शामिल हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

सीएम धामी की इस मंदिर में गहरी आस्था रही है। वह हर वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां जलाभिषेक करते हैं और सीमांत क्षेत्र के लंबे समय तक चलने वाले मेले का शुभारंभ भी करते हैं। उनके प्रयासों से मंदिर के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध संबंध, ब्लैकमेल और खूनी साजिश... डबल साधु मर्डर की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने खटीमा सिविल न्यायालय पहुंचकर अधिवक्ताओं के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बने नए चैंबर्स का लोकार्पण किया। इस अवसर पर खटीमा बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और अतिरिक्त चैंबर्स के निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि चरणबद्ध तरीके से अन्य चैंबर्स के निर्माण की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में