उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

होली पर हुड़दंग!…ग्राम प्रधान के घर घुसे दबंग, लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में होली के दिन अचानक हिंसक घटना घटी। पुरानी रंजिश में करीब 20 से अधिक लोग लाठी-डंडों के साथ कई वाहनों में सवार होकर ग्राम प्रधान के घर में घुस गए और हमला कर दिया।

यह घटना हरिद्वार जिले के सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद गांव की है। आरोप है कि हमलावरों ने घर में मौजूद लोगों को निशाना बनाते हुए जमकर मारपीट की और घर का सामान तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में ग्राम प्रधान प्रमोद पाल, उनके भाई मनोज कुमार और 15 से अधिक लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल!...स्कूल में लटके रहे ताले; शिक्षिका सस्पेंड

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर अचानक गांव पहुंचे और सीधे ग्राम प्रधान के घर की ओर बढ़े। घर के भीतर घुसते ही उन्होंने लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हमला करते हुए हमलावर दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सहकारी बैंक की सियासत गरमाई... BJP ने घोषित किए उम्मीदवार

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हमला पहले से चल रही रंजिश का नतीजा है। मारपीट के दौरान महिलाओं और बच्चों के साथ भी धक्का-मुक्की हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। ग्राम प्रधान के समर्थकों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में