उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

पुराने बाहर, नए अंदर…उत्तराखंड भाजपा में बड़ा फेरबदल तय! 

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक स्तर पर बड़े फेरबदल की तैयारी में है। वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी नए राजनीतिक और सामाजिक समीकरण साधने की रणनीति पर काम कर रही है। राष्ट्रीय स्तर पर नए कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद अब राज्य इकाई में भी बदलाव की आहट तेज हो गई है।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व ऐसे नेताओं से दूरी बनाने के मूड में है, जिनकी छवि को लेकर आम जनता में नकारात्मक धारणा बनी है। संगठन की कोशिश है कि चुनावी दौर में विवादित चेहरे फ्रंटलाइन में नजर न आएं। इसके बजाय बेदाग, साफ-सुथरी छवि और जनस्वीकार्यता वाले नेताओं को आगे बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून...कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; यहां स्कूल बंद

लगातार नौ वर्षों से सत्ता में काबिज भाजपा उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने की रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटी है। सभी सात मोर्चों के अध्यक्षों और उनकी टीमों की घोषणा के बाद अब संगठन किसी भी स्तर पर कमजोरी नहीं छोड़ना चाहता।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पर भारी पड़ सकते हैं तीन दिन!...गरज-चमक और वज्रपात के साथ बरसेंगे बादल

बताया जा रहा है कि ऐसे नेताओं को बदले जाने की कवायद शुरू हो गई है, जो हाल के वर्षों में या पूर्व में किसी न किसी विवाद से जुड़े रहे हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व स्पष्ट रूप से नहीं चाहता कि चुनाव के दौरान ऐसे चेहरे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाएं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी... व्यापारियों को नगर निगम ने दी बड़ी राहत

इस संभावित फेरबदल में युवाओं को खास तवज्जो दिए जाने के संकेत भी मिल रहे हैं। हाल के संगठनात्मक बदलावों में युवाओं को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ऐसे में एक बार फिर दूसरी पंक्ति के नेताओं को आगे लाकर संगठन न केवल युवा और नए मतदाताओं को जोड़ने पर फोकस करेगा, बल्कि भविष्य के नेतृत्व की मजबूत कतार भी तैयार की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में