उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हल्द्वानी हिल दर्पण

अब बदलेगा सत्ता का चेहरा… 33% महिला आरक्षण पर भाजपा महिला मोर्चा का बड़ा दावा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। भाजपा संभाग कार्यालय हल्द्वानी में सोमवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक 2023) को लेकर जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में उत्तराखंड राज्य आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष सुश्री भावना मेहरा ने अधिनियम पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं के सशक्त भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जो सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में उन्हें 33 प्रतिशत आरक्षण देकर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

उन्होंने बताया कि वर्तमान में संसद और विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 13.63 प्रतिशत है, जिसे इस अधिनियम के लागू होने के बाद बढ़ाकर 33 प्रतिशत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय लंबे समय से चली आ रही महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी की मांग को पूरा करता है।

भावना मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 19 सितंबर 2023 को यह विधेयक संसद में पेश किया गया था, जिसे लोकसभा और राज्यसभा से सर्वसम्मति से पारित कर 28 सितंबर 2023 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली। उन्होंने इसे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सपनों को साकार करने वाला कदम बताया।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और लखपति दीदी योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे करोड़ों महिलाओं को सशक्त बनाया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज महिलाएं सशस्त्र बलों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से इस विधेयक का समर्थन करने की अपील की और कहा कि आगामी विशेष सत्र तथा 2029 के चुनाव में यह कानून महिला भागीदारी को नई दिशा देगा।

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती, जिला महामंत्री राशि जैन, आभा गोस्वामी, प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी भूमिका गोयल, जिला मीडिया प्रभारी दीप्ति चुफाल एवं कुमाऊँ सह-संयोजक अल्का जीना सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में