उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे राष्ट्रीय हरिद्वार हिल दर्पण

देश का नागरिक नहीं? बाहर जाना तय!…उत्तराखंड से केंद्रीय गृह मंत्री का सख्त संदेश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पांच लोगों को नागरिकता प्रमाणपत्र प्रदान किए और जनसभा में घुसपैठियों को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जो देश का नागरिक नहीं है, उसे बाहर किया जाएगा।”

शाह ने कहा कि आज पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार और बीजेपी की केंद्र सरकार के नौ साल पूरे हो रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पहले राज्य अपनी पहचान और अधिकार के लिए संघर्ष कर रहा था, और तब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने युवाओं को दबाया।

यह भी पढ़ें 👉  किराये के कमरे में देह व्यापार!...व्हाट्सएप पर युवतियों की फोटो, ऐसे फूटा भांडा

केंद्रीय गृह मंत्री का आगमन जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद शाह हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने ई-ज़ीरो एफआईआर प्रणाली का उद्घाटन किया। इसी प्रणाली के जरिए पहली एफआईआर अल्मोड़ा के एक निवासी ने धोखाधड़ी के मामले में दर्ज कराई।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए शरणार्थियों शैलेष, जसपाल परमार, दुर्गा लाली राजपूत और हसेरी बाई को नागरिकता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। साथ ही, पांच पुलिस आरक्षियों को राष्ट्रीय सेवा मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। गृह मंत्री ने 1100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। नई नियुक्ति पाने वाले 2000 पुलिस कर्मियों ने उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’... ड्रग फ्री उत्तराखंड के लिए धामी ने भरी हुंकार

मुख्यमंत्री धामी ने अमित शाह को राज्य की सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक के रूप में पारंपरिक टोपी देकर सम्मानित किया। शाह ने राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और कई परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया, जिसमें 19 परियोजनाओं का 312.31 करोड़ रुपये और 32 परियोजनाओं का 115.09 करोड़ रुपये का कार्य शामिल था।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता केस में VIP का राज खुलेगा?... नार्को टेस्ट के लिए पूर्व विधायक तैयार, उर्मिला की कोर्ट में दस्तक

प्रदेश सरकार की प्रदर्शनी में समान नागरिक संहिता, सख्त नकलरोधी कानून, जबरन धर्मांतरण रोकथाम कानून, दंगारोधी कानून, भू-कानून, नए आपराधिक कानून, अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक और अग्निवीरों के 10% क्षैतिज आरक्षण जैसे कार्यों को प्रदर्शित किया गया। शाह ने वैरागी द्वीप में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और निजी होटल में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में