अल्मोड़ा उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे

ना मंच, ना माइक… रानीखेत में मॉर्निंग वॉक बना सीएम धामी का जनदरबार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों जनपद अल्मोड़ा के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दौरान शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री ने रानीखेत में मॉर्निंग वॉक की और स्थानीय लोगों के साथ चाय पर संवाद कर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान को लेकर उनका फीडबैक लिया। आम नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया और सरकार के प्रति आभार जताया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दौरों के दौरान अक्सर मॉर्निंग वॉक के जरिए आमजन से सीधे संवाद करते नजर आते हैं। अल्मोड़ा दौरे के दौरान भी उन्होंने स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और सैलानियों से मुलाकात कर सरकारी योजनाओं और व्यवस्थाओं को लेकर उनके अनुभव जाने। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से शासन और जनता के बीच विश्वास, संवाद और सहभागिता लगातार मजबूत हो रही है। सरकार आम लोगों से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं को समझ रही है और उनके समाधान को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन भारी पड़ेंगे!... मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, देखें अपडेट

मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली से आए पर्यटकों से भी मुलाकात की और उनके शीतकालीन यात्रा अनुभवों की जानकारी ली। पर्यटकों ने जनपद की प्राकृतिक सुंदरता, शांति और व्यवस्थाओं की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस सकारात्मक फीडबैक को उत्साहवर्धक बताते हुए कहा कि यह सरकार को जनहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध संबंध, ब्लैकमेल और खूनी साजिश... डबल साधु मर्डर की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अल्मोड़ा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए जिले के विकास से जुड़ी कई अहम घोषणाएं कीं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में खिलाड़ियों के लिए 50 बेड क्षमता वाले छात्रावास के निर्माण की घोषणा की। इसके अलावा 400 करोड़ रुपये की लागत से अल्मोड़ा–पौड़ी–रुद्रप्रयाग सड़क तथा 922 करोड़ रुपये की लागत से अल्मोड़ा–बागेश्वर सड़क चौड़ीकरण कार्य को स्वीकृति दी, जिससे क्षेत्र में आवागमन और विकास को नई गति मिलेगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में