उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

मातम में बदली नए साल की खुशियाँ… सड़क हादसे में भाजपा नेता के बेटे की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे चिंता का विषय बने हुए हैं। थर्टी फर्स्ट और नए साल की दरम्यानी रात भी एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई। बुधवार देर रात पंतनगर क्षेत्र में हुए हादसे में भाजपा नेता के बेटे की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश से बढ़ सकती हैं मुश्किलें!... IMD ने जारी किया अलर्ट, उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा

जानकारी के अनुसार, बेनी पंतनगर निवासी 23 वर्षीय इरफान पुत्र निसार अहमद बुधवार रात बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान नगला की ओर से आ रही एक अन्य बाइक से मधुपालन के पास उसकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर 27 वर्षीय ट्विंकल पुत्र राजकुमार, बाबू और 28 वर्षीय सुभाष पुत्र वीरपाल सवार थे, जो सभी टीडीसी कॉलोनी, हल्दी के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा एक्शन तय!...324 मकानों पर बुलडोजर से पहले अंतिम अल्टीमेटम

हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल रुद्रपुर पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान इरफान ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य तीन युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला की इज्जत पर वार, विधायक की छवि पर हमला!!... कई राज्यों में छिपता रहा, फिर ऐसे चढ़ा हत्थे

बताया गया है कि मृतक इरफान के पिता भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री हैं। मामले में एसआई हेम सिंह डगरिया ने बताया कि घायल युवकों का उपचार जारी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में