उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में विकास को नई सौगात… विधायक निधि से बने ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से निर्मित बहुउद्देशीय ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण किया। ₹25.50 लाख की लागत से तैयार इस सभागार को क्षेत्रवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी मंच के रूप में विकसित किया गया है।

लोकार्पण कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और गणमान्य नागरिकों ने विधायक का स्वागत किया। इस दौरान सुमित हृदयेश ने कहा कि उनकी माता एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश ने हल्द्वानी के विकास को हमेशा प्राथमिकता दी। उनके विकास कार्यों और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाना उनका संकल्प है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का ‘अलर्ट मोड... सड़कें बंद, यात्रा प्रभावित; अगले 3 घंटे भारी

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, विकास कार्यों को गति देने और जनहित से जुड़े मामलों के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ‘हृदयेश सभागार’ क्षेत्र की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नया मंच उपलब्ध कराएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ से गरमाई सियासत!... अब सीएम आवास घेरेगी कांग्रेस, राहुल के आने की चर्चा

विधायक ने कहा कि यह सभागार केवल एक भवन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक आयोजनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामुदायिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों के आयोजन में इसका व्यापक उपयोग होगा।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी का बड़ा तोहफा!... 9.91 लाख खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की पेंशन

कार्यक्रम में जोहार मिलन केंद्र के संरक्षक गजेंद्र सिंह पांगती, डॉ. प्रहलाद सिंह मर्तोलिया, अध्यक्ष देवेंद्र सिंह धर्मशाक्तु, सचिव गंगा सिंह धर्मशाक्तु, उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह जंगपागी, उपसचिव खड़क सिंह पांगती, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह जंगपागी, केदार सिंह पांगती, भूपेंद्र सिंह पांगती, बसंती टोलिया, पुष्पा पांगती समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में