उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

पड़ोसी की करतूत….महिला के घर में घुसकर किया गंदा काम, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में युवक की शर्मनाक हरकत सामने आई है। ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर में युवक ने एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत की और कानूनी कार्रवाई करने पर धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 29 अगस्त की रात को वह अपने कमरे में सो रही थी, जबकि उसके सास और ससुर बाहर सो रहे थे। इस दौरान, पड़ोस में रहने वाला युवक उनकी खिड़की से अंदर घुस आया और अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने शोर मचाया, जिससे उसके सास और ससुर भी कमरे में आ गए और आरोपी युवक को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

आरोपी युवक के पकड़े जाने के बाद, उसके पिता और भाई भी मौके पर पहुंचे और महिला के परिवार के साथ गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने पर परिवार को देख लेने की धमकी दी, जिससे पीड़ित परिवार असुरक्षित महसूस कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

दिनेशपुर थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर तुरंत कार्रवाई की और आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी एसओ नंदन रावत ने पुष्टि की है कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है और पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में