उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

पड़ोसी निकला दरिंदा!…बेहोश कर किशोरी से हैवानियत, वीडियो से धमकी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक पर पड़ोस में रहने वाली नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर होटल ले जाने और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मैं दिल्ली मंत्रालय से बोल रहा हूं’... फर्जी अफसर की इस चाल का सीबीआईने किया पर्दाफाश

घटना हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पड़ोस में रहने वाला युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया। वहां आरोपी ने कथित रूप से उसे नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेसुध हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के खतरे ने बढ़ाई टेंशन!...उत्तराखंड के 8 जिलों में स्कूलों की छुट्टी, प्रशासन अलर्ट

पीड़ित पक्ष के अनुसार, आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बनाई। होश में आने पर आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

डरी-सहमी किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन तत्काल थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी।

यह भी पढ़ें 👉  ‘चालान करो, मारपीट नहीं’!… दारोगा पर लगे गंभीर आरोप, वायरल वीडियो से मचा बवाल

पिरान कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में