उत्तराखण्ड कुमाऊं स्थानान्तरण हल्द्वानी हिल दर्पण

दंगे, दहशत और आलोचना के बीच बदली नैनीताल की कमान… क्या नया एसएसपी संभाल पाएंगे तना हुआ माहौल?

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड शासन ने पीसीएस अधिकारियों के साथ कई जिलों के एसएसपी स्तर पर भी तबादले किए हैं। इसी क्रम में नैनीताल जिले के एसएसपी पीएन मीणा का नाम भी सूची में शामिल है। उनका कार्यकाल नैनीताल में लगातार विवादों से घिरा रहा, जिसके चलते वह अक्सर सुर्खियों में बने रहे। अब उन्हें सतर्कता अधिष्ठान में एसपी के पद पर नियुक्त किया गया है।

पीएन मीणा के कार्यकाल में बनभूलपुरा कांड, जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण, और कई अन्य मामलों ने न केवल जिले बल्कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। फरवरी 2024 में हुए बनभूलपुरा दंगे ने हल्द्वानी को राष्ट्रीय सुर्खियों में ला दिया था। इस हिंसा में कई लोगों की जान गई और हालात काबू में लाने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी थी। कर्फ्यू लगने के बाद ही स्थिति सामान्य हो पाई थी। बाद में पुलिस की विवेचना पर भी सवाल उठे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मौत का तांडव... कार के उड़े परखच्चे, दो युवकों की गई जान, दो गंभीर

इसी वर्ष मई में मासूम बच्ची से दुष्कर्म और अगस्त में काठगोदाम में बच्चे की हत्या जैसे जघन्य अपराधों ने जिले का माहौल तनावपूर्ण बना दिया। इन मामलों के खुलासे में देरी से पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ी आलोचना हुई। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान सदस्यों के अपहरण की घटना ने मामला विधानसभा से लेकर हाईकोर्ट तक पहुंचा दिया, जहां कोर्ट ने एसएसपी को कानून-व्यवस्था बिगड़ने पर फटकार लगाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस स्कूल में हड़कंप!... छात्राओं के शिक्षक पर गंभीर आरोप, परिजन पहुंचे तो बंद हुए गेट

अब नैनीताल जिले की जिम्मेदारी 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी मंजूनाथ टीसी को सौंपी गई है। मंजूनाथ इससे पहले अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर के एसएसपी रह चुके हैं तथा अभिसूचना मुख्यालय में एसपी के पद पर तैनात थे। वह अपनी सादगी और संतुलित कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में दर्दनाक हादसा... पहाड़ी से गिरा मलबा, दो की मौत

नए एसएसपी के सामने प्रमुख चुनौतियां:

शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था और लगातार बढ़ते जाम पर नियंत्रण

हिट एंड रन की घटनाओं में कमी लाना

स्मैक और चरस की तस्करी पर रोक लगाना

चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाना

नैनीताल की कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और जनता का विश्वास बहाल करना अब एसएसपी मंजूनाथ टीसी के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में