उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल हिल दर्पण

नैनीताल…सीएम धामी शनिवार को जिले के भ्रमण पर, देखें पूरा कार्यक्रम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 11 अप्रैल को नैनीताल जनपद के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के साथ ही अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:40 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12:45 बजे भीमताल स्थित विकास भवन खेल मैदान हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वह छात्रों और शिक्षकों को संबोधित भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर 3:15 बजे भीमताल से प्रस्थान कर 3:25 बजे गौलापार हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से वह सड़क मार्ग से काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस जाएंगे, जहां वह दोपहर 3:40 बजे पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री शाम 4:00 बजे से जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष, आगामी यात्रा सीजन की तैयारियां तथा कानून व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर हैं तथा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में