उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं डवलपमेंट हिल दर्पण

‘यहीं से शुरू हुई मेरी जनसेवा’…भावुक हुए सीएम धामी, विकास की झड़ी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को खटीमा में विकास की बड़ी सौगात देते हुए 33 करोड़ 3 लाख 49 हजार रुपये की लागत से 9 महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मकर संक्रांति और घुघुतिया पर्व के पावन अवसर पर 11.27 करोड़ रुपये से निर्मित अत्याधुनिक महाराणा प्रताप बस स्टेशन का उद्घाटन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। इस हाईटेक बस स्टेशन के शुरू होने से खटीमा सहित पूरे तराई क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और व्यापार, पर्यटन व रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा तोहफा... 488 एकल महिलाओं के खातों में भेजे 2.76 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री ने नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र में बाला जी मंदिर, ब्राह्मदेव मंदिर और देवभूमि धर्मशाला के सौंदर्यीकरण, सड़कों के हॉटमिक्स कार्य, पेयजल योजनाओं, नाला निर्माण, हैंडपंप स्थापना, हाईटेक शौचालय निर्माण और थारू इंटर कॉलेज के पुनर्निर्माण सहित कई विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि खटीमा उनकी कर्मभूमि है और यहां के लोग उनका परिवार हैं, जिनके विकास के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और सुशासन की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। पारदर्शी भर्ती व्यवस्था, सख्त नकल विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता, बेहतर कानून व्यवस्था और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खटीमा और पूरे प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से बहला-फुसला भगाई किशोरी!...की अश्लील हरकतें, विरोध पर धमकाया

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट और पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने हाईटेक बस स्टेशन को मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में