अल्मोड़ा उत्तराखण्ड कुमाऊं मौत हिल दर्पण

शादी की 18वीं सालगिरह पर मातम… योग शिक्षिका ने उठाया खौफनाक कदम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 35 वर्षीय योग शिक्षिका की मौत हो गई। वह शादी की 18वीं सालगिरह के दिन हुई इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार अल्मोड़ा माल रोड स्थित आरसीएम मॉल निवासी यूकेडी महानगर अध्यक्ष मोहित साह अपने बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए घर से बाहर गए थे। उस समय उनकी पत्नी योग शिक्षिका लता साह घर की छत से उन्हें सामान्य रूप से विदा कर रही थीं और उन्होंने केक व कुछ सामान लाने को भी कहा था। कुछ ही देर बाद घर के अंदर से चीखने की आवाजें आने लगीं।

यह भी पढ़ें 👉  सियासी भूचाल...BJP गठबंधन से अलग हुई सहयोगी पार्टी, बढ़ी हलचल

आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर के किचन का दरवाजा बंद है। स्थिति गंभीर समझकर स्थानीय लोगों ने खिड़की और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग बुझाने की कोशिश की। इस दौरान लता साह गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं। बताया गया कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था का महासंगम...बाबा नीब करौरी के दरबार में उमड़े भक्त, गूंजे जयकारे

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल...पूर्व भाजपा विधायक गिरफ्तार, सियासत गरमाई

स्थानीय जानकारी के मुताबिक, हाल के दिनों में इलाके में बाइक से पेट्रोल चोरी की घटनाएं बढ़ी थीं, जिसके चलते घर में आपात स्थिति के लिए पेट्रोल रखा गया था। माना जा रहा है कि वही पेट्रोल इस घटना में इस्तेमाल हुआ, हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि और कारणों की जांच कर रही है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में