उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

शादी से पहले घर में मातम…उत्तराखंड में बुजुर्ग की निर्मम हत्या

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिसमें मामूली विवाद में बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई। जबकि परिवार के कई लोग घायल हो गए। इस घटना से इलाके में दहशत बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। बावजूद इसके पुलिस जांच में जुट गई है।

मामला ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र स्थित महुआखेड़ागंज नगर पंचायत के मोहल्ला जामा मस्जिद का है। जानकारी के अनुसार, 9 जून को परिवार में दो भतीजियों की शादी होनी है, जिसके चलते घर में शादी का सामान उतारा जा रहा था। इसी दौरान घर के सामने खड़ी एक स्कॉर्पियो गाड़ी हटाने के लिए पड़ोसियों से कहा गया। इस बात पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला बिगड़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

आरोप है कि शनिवार रात करीब 11:30 बजे कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में 70 वर्षीय अफजल अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल और फिर हालत नाजुक होने पर ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया, जहां रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। हमले में परिवार के अन्य सदस्य कासम अली, अनीस अहमद, रिजवान, फुरकान और मसीतन भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला टॉयलेट में छिपा था युवक... वीडियो बनाने की कोशिश से अस्पताल में बवाल

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, जो घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल मामले में औपचारिक तहरीर नहीं दी गई थी।  महुआखेड़ागंज नगर पंचायत के चेयरमैन रिजवान अहमद अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। मृतक के परिवार में पत्नी खातून और चार पुत्र—असलम, अकरम, मुकर्रम और आकिल—है

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में