उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

कई महीनों की तलाश खत्म!…इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, दो राज्यों में दर्ज हैं 11 मुकदमे

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के मामले में पिछले सात महीनों से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को एसओजी और गदरपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी दिनेशपुर थाना क्षेत्र के जाफरपुर से की गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान करनैल सिंह उर्फ पिंटू रोढ़ी के रूप में हुई है, जो जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहा था। आरोपी के खिलाफ उधम सिंह नगर जिले और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  15 साल पुराने केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत!... CBI कोर्ट ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला

यह मामला 15 मई 2025 का है, जब गदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलकत्ता निवासी बलविंदर सिंह पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग की थी। इस हमले में बलविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनकी जान मुश्किल से बच पाई थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

पीड़ित के भाई बलजीत सिंह की तहरीर पर थाना गदरपुर में करनैल सिंह उर्फ पिंटू रोढ़ी और उसके साथी गुरबाज सिंह उर्फ मानू के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी मामले में शामिल एक अन्य आरोपी गुरबाज सिंह उर्फ मानू को पुलिस ने 10 दिसंबर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

शनिवार देर रात एसओजी और गदरपुर पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी करनैल सिंह उर्फ पिंटू रोढ़ी दिनेशपुर थाना क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जाफरपुर से आरोपी को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह इलाके में अपनी दहशत बनाए रखने के लिए इस तरह की आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ उधम सिंह नगर जिले के विभिन्न थानों में छह और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपी से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में