उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

मानसून की एंट्री लेट, लेकिन गर्मी से राहत तय… 29 जून तक उत्तराखंड में मौसम करेगा बड़ा खेल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून की आमद इस बार देरी से होती नजर आ रही है। जून का अंतिम सप्ताह शुरू होने के बावजूद प्रदेश अब भी मानसून की पहली जोरदार बारिश का इंतजार कर रहा है। सामान्य रूप से जून के मध्य तक मानसून सक्रिय हो जाता है, लेकिन इस बार मौसम की चाल अलग बनी हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। जिसमें आने वाले कुछ दिनों में बारिश का अनुमान जताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  फायरिंग से दहला इलाका...कार के शीशों पर लगीं गोलियां, दहशत

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कमजोर मौसमीय सिस्टम के चलते मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जिसके कारण उत्तराखंड में इसके आगमन में करीब 7 से 10 दिन की देरी संभव है। इसी बीच, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 24 जून से 29 जून तक का विस्तृत पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें अधिकांश दिनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है।

पूर्वानुमान के अनुसार 24 और 25 जून को राज्य के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं गर्जना के साथ वर्षा हो सकती है। 26 जून को पर्वतीय जिलों में बारिश रहेगी, जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 27 जून को भी ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश जारी रहेगी, लेकिन मैदानी जिलों में सूखा मौसम रह सकता है। 28 जून को पूरे प्रदेश में फिर से बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि को दहलाने की साजिश?... धमकी भरे ईमेल से हड़कंप, सीएम धामी का सख्त संदेश

वहीं 29 जून को राज्यभर में बारिश होने का अनुमान है। इस दिन उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि मानसून की सक्रियता में देरी के बावजूद आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश का सिलसिला तेज हो सकता है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में