उत्तराखण्ड गढ़वाल चारधाम यात्रा देहरादून हिल दर्पण

मानसून गया, अब धामों में बढ़ेगा भक्तों का रेला… दूसरे चरण की तैयारियों में जुटी बीकेटीसी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून के बाद चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान भी चारधाम यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है और 15 सितंबर से यात्रा का दूसरा चरण शुरू होगा।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश का अलर्ट...नैनीताल में कल कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों में छुट्टी

बीकेटीसी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को बताया कि मानसून के बाद बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए बीकेटीसी की ओर से श्रद्धालुओं को सुगम और व्यवस्थित दर्शन कराने के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक बदरीनाथ धाम में 16,86,438 और केदारनाथ धाम में 14,75,679 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। दोनों धामों को मिलाकर अब तक 31,62,117 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम... कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

हेमंत द्विवेदी ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यात्रा के लिए अभी करीब दो माह का समय शेष है, ऐसे में आने वाले दिनों में तीर्थयात्रियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। मुलाकात के दौरान मानसून के बाद यात्रा के दूसरे चरण को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए की जा रही तैयारियों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद भी मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में