उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम हिल दर्पण

हद हो गई!…स्कूल से भगाई नाबालिग छात्रा, फिर जबरन शादी, ये भी आरोप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के स्कूल से गायब होने, उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और कथित रूप से जबरन विवाह कराने के आरोप लगे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और तनाव का माहौल बना हुआ है।

मामला ऊधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर का है। पीड़िता के पिता ने कोतवाली रुद्रपुर में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी जो नानी के घर रहकर 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है, 23 अप्रैल को रोज की तरह स्कूल गई थी, लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, जिसके बाद जानकारी मिली कि एक युवक उसे स्कूल से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून गया, अब धामों में बढ़ेगा भक्तों का रेला... दूसरे चरण की तैयारियों में जुटी बीकेटीसी

आरोप है कि उसी रात आरोपी युवक के परिवार की महिलाओं—मां, दादी, बुआ और चाची—ने मिलकर नाबालिग का जबरन विवाह कराया और उसे अपने घर में रख लिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि यह पूरी घटना कानूनन गंभीर अपराध की श्रेणी में आती है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘शुद्धिकरण’ पर फिर सुलगी सियासत... हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस सांसद; पुलिस से कर दी बड़ी मांग

जब परिजनों ने इस पर आपत्ति जताते हुए पुलिस को सूचना देने की बात कही, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट की। इस दौरान पीड़िता की मामी के साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई और उसके कपड़े फाड़ दिए गए, जिससे वह घायल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पहले नशीली ड्रिंक, फिर अश्लील वीडियो... मंगेतर को भेजकर युवती से ब्लै‌कमेलिंग, जानें पूरा मामला

पीड़ित पक्ष ने इसे अपहरण, जबरन विवाह और महिलाओं के साथ हिंसा का मामला बताते हुए सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली रुद्रपुर के प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही ह

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में