उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं हल्द्वानी हिल दर्पण

दूध की थैली हाथ में थी, मौत सामने खड़ी थी… हल्द्वानी में मातम में बदली त्यौहार की खुशियां

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के निकटवर्ती हल्दूचौड़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार दूध से भरे कैंटर ने बुजुर्ग को रौंद दिया। जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरंग में चल रहा था काम, अचानक आई आफत… पत्थर गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार, पेशकारपुर निवासी हरीश चंदोला (77) पुत्र भोला दत्त रोज की तरह सुबह दूध लेकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि सवारिया बैंक्वेट हॉल के सामने सड़क पार करते समय तेज रफ्तार दूध के कैंटर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम ने बढ़ाई चिंता...कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, करंट से गई बच्ची की जान

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हरीश चंदोला अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग का खौफनाक मोड़!...प्रेमिका की हत्या के बाद बीएसएफ जवान ने खाया जहर, जानें पूरा मामला

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कैंटर को कब्जे में ले लिया है। चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही, पुलिस हादसे के कारणों की भी गहन पड़ताल कर रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में