उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

मौसम विभाग की चेतावनी…उत्तराखंड में अगले 72 घंटे भारी, रहें सतर्क

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 5 जून से 7 जून तक राज्य के मैदानी और पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई जगहों पर मौसम बिगड़ने के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी खतरा जताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ में हंगामा!... वायरल वीडियो ने खोला पुलिस की सख्ती का राज, बड़ा एक्शन

मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

इसके अलावा पौड़ी, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में भी तेज बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का कहर...बदरीनाथ हाईवे ठप, केदारनाथ यात्रा पर भी ब्रेक, प्रशासन अलर्ट

उन्होंने बताया कि 6 जून को भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं 7 से 9 जून के बीच बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में