उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं क्राइम

कुमाऊं….मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से गंदी हरकत, ये है मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शर्मनाक घटना सामने आई है। ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अगस्त को दोपहर के समय वह घास काटने के लिए जंगल गई थी। इस दौरान उसकी 15 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर बेटी घर पर अकेली थी।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क बनी या भ्रष्टाचार की राह?...नैनीताल डीएम ने बैठाई हाई लेवल जांच समिति

गांव का निवासी आरोपी नन्हे उस समय घर में घुस गया और किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। जब महिला घर पहुंची, तो उसने देखा कि आरोपी उसकी बेटी से जबर्दस्ती कर रहा था। महिला को देखकर आरोपी तुरंत घर से भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  अब नैनीताल में नहीं आएगा 'नो सिग्नल'!... दूरसंचार कंपनियों को प्रशासन का अल्टीमेटम

पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना से स्थानीय समुदाय में चिंता और आक्रोश फैल गया है, और पुलिस की ओर से आरोपित को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में