उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर कुमाऊं जन मुद्दे हिल दर्पण

सरकारी जमीन पर कब्जा!… नोटिस के बाद भी नहीं हटी मजार, गरजा बुलडोजर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत ऊधम सिंह नगर जिले की जसपुर तहसील के अहमद नगर क्षेत्र में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बनी एक कथित अवैध धार्मिक संरचना को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी नितिन भदौरिया के निर्देश पर उप जिलाधिकारी राहुल शाह की देखरेख में क्षेत्र में सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमणों का सर्वे कराया गया था। सर्वे के दौरान अहमद नगर में स्थित उक्त संरचना को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के रूप में चिन्हित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का बड़ा अलर्ट!...कई जिलों में आकाशीय बिजली का खतरा; यहां बंद रहेंगे स्कूल

इसके बाद प्रशासन की ओर से करीब तीन सप्ताह पहले संबंधित स्थान पर नोटिस चस्पा कर निर्माण से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद किसी भी पक्ष की ओर से भूमि स्वामित्व या निर्माण को लेकर कोई वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया।

इसके बाद बुधवार सुबह राजस्व विभाग और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को हटा दिया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।

यह भी पढ़ें 👉  लूट-डकैती से रेप तक... कुमाऊं पुलिस का बड़ा रिपोर्ट कार्ड आया सामने, IG का सख्त फरमान

उप जिलाधिकारी राहुल शाह ने बताया कि पूरी कार्रवाई नियमों के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि ध्वस्तीकरण के दौरान मौके से किसी प्रकार की धार्मिक सामग्री या अवशेष नहीं मिले। कार्रवाई के बाद जमीन को समतल कर सरकारी अभिलेखों में वापस दर्ज कर लिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना अनुमति निर्माण करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  चेकिंग से भागा, पुलिस पर बरसाई गोलियां!... जवाबी फायरिंग में घायल हुआ तमंचा

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक राज्य में सैकड़ों अवैध संरचनाएं हटाई जा चुकी हैं और हजारों एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में