एक्सीडेंट देश/दुनिया बागेश्व मौत राष्ट्रीय

शादी वाले घर में मातम…..हादसे में दूल्हा समेत दो भाईयों की मौत, मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

शादी की खुशियों के बीच एक परिवार में मातम छा गया। बिहार के बेतिया जिले के मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के अहिरवलिया सुखलही गांव में दो भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में से एक युवक की शादी होने वाली थी।

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय धनंजय कुमार और 18 वर्षीय अजय कुमार उर्फ गोलू अपने रिश्तेदार के घर नरकटियागंज थाना क्षेत्र के हरदिया गए हुए थे। गुरुवार रात वे बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी शिकारपुर थाना क्षेत्र के सिसवा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना गुरुवार रात करीब एक बजे शिकारपुर पुलिस ने मृतकों के घर दी, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम... इन जिलों में गरज के साथ बरसेंगे मेघ

मृतक धनंजय कुमार की शादी की रस्में शुक्रवार को होने वाली थीं। वह छठ पर्व के मौके पर घर आया था और बाहर नौकरी करता था। घर में उसकी शादी की तैयारी चल रही थी, तभी रात के अर्धरात्रि में यह दुखद खबर आई कि वह सड़क हादसे में अपनी जान गंवा चुका है। इस खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, खासकर उसकी माता उषा देवी, पिता किशोर राम और बहन रश्मि कुमारी का। उषा देवी बार-बार बेहोश हो जा रही थीं और भगवान से अपने बेटे को वापस देने की गुहार लगा रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड निकाय चुनाव.. मतदान में दे दनादन, वीडियो वायरल

दूसरी ओर, अजय कुमार उर्फ गोलू की असमय मौत से उनके घर में भी शोक का माहौल है। उनके माता-पिता, पिता शर्मा राम और माता उर्मिला देवी, और भाई विजय कुमार का बुरा हाल है। पूरे गांव में एक ही परिवार के दो युवकों की मौत से शोक की लहर फैल गई है। दोनों मृतकों के घरों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। परिजनों के रोने और चीखने से पूरे गांव के लोग भी आंसू बहा रहे थे। ग्रामीणों ने किसी तरह परिजनों को ढांढस बंधाया और उनका साहस बढ़ाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड निकाय चुनाव... प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड एक्सीडेंट पिथौरागढ़ मौत

*दर्दनाक हादसा- पिथौरागढ़ में बोलोरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत*

खबर शेयर करें -पिथौरागढ़। सीमांत जिला पिथौरागढ़ के पिथौरागढ़- गर्वाधार के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो
उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ