उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

उत्तराखंड कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक…पूर्व अफसरों की फौज ने थामा हाथ

खबर शेयर करें -

 उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनावी वर्ष के करीब आते ही सभी प्रमुख दल अपने संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी ने विभिन्न सरकारी विभागों से सेवानिवृत्त 20 से अधिक पूर्व अधिकारियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत की मौजूदगी में पूर्व अधिकारियों ने कांग्रेस का दामन थामा। इस दौरान दोनों नेताओं ने नए सदस्यों को पार्टी का पटका पहनाकर और फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  फंदे से गुलदार का शिकार... फिर घर में छिपाई खाल! ऐसे खुला अपराध का राज

बताया गया कि बैंकिंग सेक्टर में करीब 40 वर्षों तक सेवाएं दे चुके पूर्व वरिष्ठ अधिकारी प्रीतम सिंह आर्या के नेतृत्व में ऑर्डनेंस फैक्ट्री, सेना समेत विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त अधिकारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस नेतृत्व ने इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि विभिन्न विभागों में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले अनुभवी अधिकारियों का कांग्रेस में शामिल होना पार्टी के लिए उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों के अनुभव और प्रशासनिक समझ से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। गोदियाल ने दावा किया कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से आम जनता में असंतोष बढ़ रहा है और आने वाले समय में कई और पूर्व अधिकारी कांग्रेस से जुड़ेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ब्यूरोक्रेसी में बड़ा उलटफेर!...इन IAS अफसरों के बदले विभाग, कई को मिला नया प्रभार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारियों के पार्टी में शामिल होने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मौजूदा भाजपा सरकार से परेशान है और बदलाव की ओर देख रही है, जिसके चलते लोग लगातार कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  UTU पेपर लीक में बड़ा धमाका!... पुराने प्रश्नपत्रों की भी होगी जांच, कई और खुलासों के आसार

गौरतलब है कि 2027 का विधानसभा चुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। जहां भाजपा तीसरी बार सत्ता में बने रहने की कोशिश में है, वहीं कांग्रेस राज्य में एक बार फिर सत्ता में वापसी की रणनीति पर काम कर रही है। इसी को देखते हुए दोनों ही दल चुनाव से पहले संगठन विस्तार और जनसमर्थन बढ़ाने में पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में