उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड… दो मंजिला भवन स्वाहा, कई मवेशी जिंदा जले

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड हुआ है। दो मंजिला आवासीय भवन (छानी) में देर रात एकाएक आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। इस अग्निकांड में मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से कई मवेशियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जिससे पशुपालक परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार, देहरादून जिले के कालसी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भंजरा के मसोटी खेड़ा गांव में देर रात भोपालू पुत्र काडिया का भवन है। जहां वह पशुओं को चारा-पानी देने के बाद अपने पैतृक गांव पजोटा लौट गए थे। इसी दौरान देर रात अचानक भवन में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट... कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 48 घंटे बेहद अहम

सूचना मिलने पर भोपालू भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग पूरे भवन में फैल चुकी थी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर दो बैल और दो बकरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन बाकी मवेशियों को बचाया नहीं जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा एक्शन...ये अफसर सस्पेंड, मची खलबली

इस हादसे में 8 बकरियां, एक भैंस, दो गाय और एक बछड़ा जलकर मर गए। साथ ही भवन के भीतर रखा घरेलू सामान और पशुओं का चारा भी पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना से पीड़ित परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है, क्योंकि उनकी आजीविका मुख्य रूप से पशुपालन पर ही निर्भर थी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को अवगत कराया और पीड़ित परिवार को तत्काल राहत राशि उपलब्ध कराने की मांग की है। मामले की जानकारी जिलाधिकारी को भी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट...इस जिले में बुधवार को स्कूल बंद

राहत और बचाव कार्य के दौरान ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं तहसीलदार कालसी सुशीला कोठियाल ने बताया कि पटवारी को मौके पर भेजकर स्थिति का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट जल्द ही प्रशासन को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई और सहायता तय की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में