उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर एक्सीडेंट कुमाऊं

उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड… तीन दुकानें राख, मची अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड की खबर है। शनिवार सुबह लगभग 6:15 बजे अचानक आग लगने से तीन दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। घटना ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में महाराणा प्रताप चौक के पास हुई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले दो साइकिल पंचर की दुकानों में लगी, जो स्थानीय निवासी अनिल शर्मा के बताए गए हैं। सुबह के समय लोग घरों से बाहर निकल रहे थे, तभी दुकानों से उठती धुआं और लपटें देखकर लोग भयभीत हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027...सामने आया बड़ा अपडेट, जानें पूरा प्लान

स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेडकर्मी अर्जुन सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि असली कारण पोस्ट-इंवेस्टिगेशन में ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल!...स्कूल में लटके रहे ताले; शिक्षिका सस्पेंड

आग ने विकराल रूप धारण कर पास की तीसरी दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि समय रहते कार्रवाई के कारण आसपास की अन्य दुकानों और इमारतों को सुरक्षित रखा जा सका।

इस आग में तीन दुकानों में रखा टायर, ट्यूब, रबर और अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है, जबकि पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौत बनकर दौड़ा डंपर!... 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और कुछ समय के लिए माहौल भय और अफरातफरी भरा रहा। पुलिस और फायर ब्रिगेड अब भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में