उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड…कबाड़ के गोदाम में धधकी आग, अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है। जिससे अफरा-तफरी मच गई। दरअसल हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लिब्बरहेड़ी गांव में देर रात एक कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में लपटें आसमान छूने लगीं, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने एहतियातन अपने घर छोड़ दिए और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल का प्रेम, शादी का वादा और फिर बवाल... हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

जानकारी के अनुसार, लिब्बरहेड़ी निवासी शमशाद पुत्र सगीर का गांव में सोनू ट्रेडर्स नाम से कबाड़ का गोदाम है। देर रात गोदाम में अचानक आग भड़क उठी, जिसने कबाड़ में मौजूद ज्वलनशील सामग्री के कारण विकराल रूप ले लिया। आग और धुएं के चलते स्थिति लगातार गंभीर होती चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि आग की तीव्रता अधिक होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। फायरमैन अतर सिंह राणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण गोदाम के पास से गुजर रही विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया और उसे आसपास के आवासीय इलाकों में फैलने से रोक दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़े भूकंप की आशंका!...वैज्ञानिकों की नई स्टडी में मिले खतरे के संकेत

घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन गोदाम में रखा कबाड़ का सारा सामान जलकर राख हो गया। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच दमकल कर्मियों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में