उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड…धुएं के गुबार में घिरी फैक्ट्री, मची अफरा-तफरी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में रविवार को भीषण अग्निकांड हो गया। पंखों के पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में धधकी आग से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरा परिसर घने धुएं और आग की लपटों से घिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार यह अग्निकांड हरिद्वार जिले के बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित एचपीएम इन्फोटेक कंपनी में रविवार को हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था संभाली, जबकि फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  “मोदी युग में भारत का स्वर्णकाल”...सीएम धामी ने पीएम को पत्र लिख बताया 12 वर्षों का ऐतिहासिक परिवर्तन

सिडकुल और मायापुर फायर यूनिट की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। तेज गर्मी और आग की तीव्रता के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि फैक्ट्री परिसर में मौजूद फायर हाइड्रेंट सिस्टम ने राहत कार्य में अहम भूमिका निभाई, जिससे पानी की आपूर्ति समय पर मिलती रही।

यह भी पढ़ें 👉  घर से निकला था टहलने, फिर कभी नहीं लौटा… सड़क हादसे में युवक की मौत

करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर नियंत्रण पा लिया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे किसी बड़े जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही की जाएगी। घटना में फैक्ट्री को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम में होगी सख्त निगरानी!... एक भी चूक बर्दाश्त नहीं, जानें क्या है प्लान

हरिद्वार के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) वंश बहादुर यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तीन गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना सामने आई है, लेकिन पूरे मामले की जांच जारी है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में