उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत

हृदयविदारक…मां के सामने मासूम को उठा ले गया आदमखोर, मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच प्रदेश में एक और  दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पौड़ी जिले के जयहरीखाल विकासखंड के बरस्वार गांव में घात लगाए बैठे गुलदार ने घर के आंगन में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची याशिका को अपना शिकार बना लिया। बच्ची का शव घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में मिला।

यह भी पढ़ें 👉  फंदे से गुलदार का शिकार... फिर घर में छिपाई खाल! ऐसे खुला अपराध का राज

जानकारी के अनुसार, बरस्वार गांव निवासी और पूर्व बीडीसी सदस्य बीरेंद्र सिंह की पोती याशिका अपनी मां के साथ आंगन में खेल रही थी। तभी गुलदार ने अचानक झपट्टा मारा और बच्ची को अपने पंजों में दबाकर झाड़ियों की ओर ले गया। घटना इतनी तेज़ी से हुई कि मां कुछ कर नहीं पाईं।

मां की चीख-पुकार पर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्ची की खोज शुरू की। करीब एक घंटे की तलाश के बाद बच्ची को झाड़ियों में लहूलुहान अवस्था में पाया गया। परिजन उसे तुरंत लैंसडाउन अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूल में बवाल!...शिक्षिका ने छात्रों के बाल काटे, ड्रेस और कॉपियां भी फाड़ीं

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हो गया। लैंसडाउन रेंजर राकेश चंद्रा ने बताया कि क्षेत्र में टीम भेजी गई है और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए गश्त बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस विधायक...दलबदल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बढ़ी राजनीतिक हलचल

ग्रामीणों ने वन विभाग से गुहार लगाई है कि क्षेत्र में नियमित गश्त हो, पिंजरे लगाए जाएँ और अगर गुलदार आदमखोर साबित होता है तो उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में