उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं नैनीताल मौत

नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा…स्कॉर्पियो खाई में समाई, तीन की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। नैनीताल जिले के भवाली–अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगलाट के पास बरेली के पीलीभीत से कैंची धाम दर्शन के लिए जा रही सैलानियों की स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से बहला-फुसला भगाई किशोरी!...की अश्लील हरकतें, विरोध पर धमकाया

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। घायलों को खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया।

कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि हादसे में ऋषि पटेल (7) पुत्र राहुल पटेल निवासी बरेली एयरपोर्ट, एयरफोर्स पीलीभीत रोड, इज्जतनगर, स्वाति (20) पुत्री भूपराम, अक्षय (20) पुत्र चंदन सिंह पटेल, ज्योति (25) पत्नी करन, करन (25) पुत्र जितेंद्र, राहुल पटेल (35) पुत्र भूपराम, गंगा देवी (56) पत्नी भूपराम, बृजेश कुमारी (26) पुत्री राहुल पटेल और नैंसी गंगवार (24) पुत्री जयपाल सिंह शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत से रोजगार और रिसर्च तक... उत्तराखंड सरकार का बड़ा प्लान, होगा ये काम

सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही गंगा देवी, नैंसी गंगवार और बृजेश कुमारी की मौत हो चुकी थी। शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में