उत्तराखंड में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभाग में स्थानांतरण किए गए हैं। देहरादून जिले में 53 निरीक्षक, उपनिरीक्षक और अपर उपनिरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। तबादला आदेश के साथ ही सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
एसएसपी कार्यालय देहरादून की ओर से जारी आदेश में कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी निरीक्षकों के साथ ही उपनिरीक्षक और अपर उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। निरीक्षक विनोद गुसाईं को प्रभारी निरीक्षक पटेल नगर से प्रभारी निरीक्षक डालनवाला भेजा गया है। निरीक्षक नरेश राठौर को प्रेमनगर से पटेल नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक संतोष कुंवर को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक कैंट, नरेंद्र गहलावत को डालनवाला से मसूरी और देवेंद्र चौहान को मसूरी से नेहरू कॉलोनी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक प्रदीप रावत को सहसपुर से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय भेजा गया है।
तबादला सूची में उपनिरीक्षक स्तर पर भी बड़े पैमाने पर बदलाव किया गया है। मोहन सिंह को क्लेमेंटाउन से रायवाला, लोकपाल परमार को सेलाकुई से क्लेमेंटाउन, गिरीश नेगी को एसआईएस शाखा से प्रेमनगर और शैंकी कुमार को बसंत विहार से सेलाकुई भेजा गया है। मनोज नौटियाल को नेहरू कॉलोनी से सहसपुर तथा अमित शर्मा को झाझरा चौकी से बसंत विहार का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
प्रद्युम्न नेगी को प्रेमनगर से चौकी प्रभारी झाझरा, रविंद्र नेगी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कैंट से एसआईएस शाखा और ओमप्रकाश को नेहरू कॉलोनी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कैंट भेजा गया है। प्रवीण सैनी को कुठलगेट चौकी से सभावाला और अरविंद पंवार को सभावाला से कुठलगेट चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। आशीष कुमार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक नेहरू कॉलोनी से बाजार पटेल नगर चौकी तथा प्रवीन पुंडीर को बाजार पटेल नगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक सहसपुर भेजा गया है। मनमोहन नेगी को सहसपुर से नेहरू कॉलोनी और संजय रावत को रायवाला से प्रेमनगर भेजा गया है।
तबादलों के तहत पटेल नगर, रायवाला, प्रेमनगर, ऋषिकेश, राजपुर, विकासनगर, मसूरी, कैंट, डोईवाला, सहसपुर, सेलाकुई और रानीपोखरी समेत कई थानों में अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। विनोद कुमार को पटेल नगर से वरिष्ठ उपनिरीक्षक रायवाला, मुकेश को वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रेमनगर से आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी प्रभारी और वैभव गुप्ता को कुल्हाल चौकी से जाखन चौकी राजपुर भेजा गया है। सूरज कंडारी को जाखन से कुल्हाल चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
शैलेंद्र प्रसाद को आईएसबीटी ऋषिकेश से रानीपोखरी, दीपक गैरोला को पंडितवाड़ी से हर्रावाला और कमलेश गौड़ को हर्रावाला से पंडितवाड़ी चौकी भेजा गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन, मानवाधिकार पुलिस कार्यालय और एसआईएस शाखा में भी अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है।
अशोक राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी मानवाधिकार पुलिस कार्यालय, विपिन चंद्र को एसआईएस शाखा से डोईवाला, जयपाल सिंह को डालनवाला से ऋषिकेश, अजय प्रकाश को विकासनगर से कैंट और रजनीश सैनी को डालनवाला से मसूरी भेजा गया है। पंकज महिपाल को मसूरी से कैंट, मुकेश कुमार को डोईवाला से प्रेमनगर और जगमोहन को ऋषिकेश से नेहरू कॉलोनी भेजा गया है।
वहीं वंदना नेगी को पुलिस लाइन से सहसपुर, संयोगिता रावत को मसूरी से एसआईएस शाखा, रजनी चमोली को एसआईएस शाखा से कोतवाली नगर और शालू धारीवाल को कोतवाली नगर से एसआईएस शाखा भेजा गया है। अनीता बिष्ट को डालनवाला से राजपुर, रश्मि रावत को नेहरू कॉलोनी से मसूरी और पिंकी पवार को रायपुर से रानीपोखरी भेजा गया है।
अपर उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। संदीप कुमार को मसूरी से कालसी, विनोद चमोली को पुलिस लाइन से रायवाला, योगेंद्र कुमार को रायवाला से ऋषिकेश और सर्वेश कुमार को पटेल नगर से राजपुर भेजा गया है। बद्रीलाल को क्लेमेंटाउन से पुलिस लाइन, अरविंद कुमार को त्यूणी से सेलाकुई और दीपेंद्र रावत को सेलाकुई से त्यूणी भेजा गया है।
कमलेश लता को प्रेमनगर से सहसपुर, मनवार नेगी को प्रेमनगर से डोईवाला और सुधा बिष्ट को सहसपुर से कैंट भेजा गया है। एसएसपी ने सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार, प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना तथा पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाना है। अधिकारियों की नई तैनाती के बाद विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर रहेगा।


