उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

पुलिस में बड़ा फेरबदल…33 अधिकारियों के तबादले, कई थानों की बदली कमान

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र डोबाल ने निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के 33 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, कई थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों, वरिष्ठ उपनिरीक्षकों और विभिन्न शाखाओं में तैनात अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदला गया है। पुलिस लाइन में तैनात कई अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि विभिन्न थानों और चौकियों में नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश का अलर्ट... नैनीताल जिले में गुरुवार को स्कूल बंद

तबादलों के तहत निरीक्षक राकेश कठैत को पुलिस लाइन से प्रभारी एएचटीयू बनाया गया है, जबकि निरीक्षक प्रमोद उनियाल को प्रभारी वीवीआईपी सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक अरविंद कुमार को कालसी थानाध्यक्ष पद से हटाकर प्रभारी सिटीजन सेल बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक विवेक राठी को कालसी का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसी तरह उपनिरीक्षक कुलदीप शाह को त्यूणी थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि नरेंद्र कोठियाल को राजपुर थाना, अमित कुमार को आईडीपीएल चौकी ऋषिकेश, सत्येंद्र सिंह को डाकपत्थर चौकी और संदीप पवार को सहिया चौकी का प्रभारी बनाया गया है। नीरज कठैत को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कालसी की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  9 जुलाई को संभलकर रहें!... नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट, कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय

प्रवेश रावत को मयूर विहार चौकी प्रभारी, संदीप कुमार को धारा चौकी प्रभारी, रवि प्रसाद को आशारोड़ी चौकी प्रभारी और नवीन डंगवाल को फव्वारा चौक चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं धनीराम पुरोहित को एसओजी नगर भेजा गया है। मनोहर नेगी, नवीन जोशी, भारत सिंह रावत, संजय रावत, दिनेश राणा, रघुवीर सिंह और कविंद्र राणा समेत कई अन्य उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।

महिला पुलिस अधिकारियों के तबादले भी इस सूची में शामिल हैं। महिला उपनिरीक्षक सुधा रावत को डिफेंस कॉलोनी चौकी प्रभारी बनाया गया है। शिखा को पटेल नगर, पूनम खत्री को रायपुर, निशा पांडे को नेहरू कॉलोनी, तनुज शर्मा को क्लेमेनटाउन, ज्योति को सहसपुर, सुधा बिष्ट को डोईवाला और दीप्ति को वसंत विहार थाना भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के भविष्य का ब्लूप्रिंट तैयार!... नीति आयोग के साथ सीएम धामी की बड़ी बैठक

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में