राष्ट्रीय स्थानान्तरण हिल दर्पण

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल…201 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला

खबर शेयर करें -

कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से झारखंड सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने डीएसपी स्तर के 201 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं को लेकर अधिसूचना जारी की है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि कुछ को विशेष इकाइयों और शाखाओं में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस व्यापक तबादले के बाद राज्य के कई जिलों की पुलिस व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यशैली में बदलाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि जिन अधिकारियों के स्थान पर नए पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं और जिनकी नई पोस्टिंग नहीं हुई है, वे रांची स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय में योगदान देंगे। यह आदेश झारखंड सरकार के अवर सचिव अजीत कुमार सिंह ने राज्यपाल के आदेश से जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

नई पदस्थापना के तहत कई अधिकारियों को झारखंड जगुआर और अन्य विशेष इकाइयों में तैनात किया गया है। इनमें पुरुषोत्तम कुमार सिंह, महेश प्रजापति, चन्द्रशेखर आजाद, अमर कुमार पाण्डेय, अरविन्द कुमार सिंह और अशोक रविदास जैसे अधिकारियों को रांची स्थित झारखंड जगुआर में नई जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा राजेन्द्र प्रसाद और प्रभात कुमार बेक को वितंतु शाखा रांची में पदस्थापित किया गया है, जबकि शंकर कामती और धीरेन्द्र नारायण बंका को झारखंड सशस्त्र पुलिस इकाई में तैनाती मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

पुलिस विभाग में हुए इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। माना जा रहा है कि सरकार का यह कदम राज्य में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड देहरादून प्रमोशन शिक्षा स्थानान्तरण

*शिक्षा विभाग के इन अधिकारियों को पदोन्नति की सौगात, कईयों के ट्रांसफर*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर है। विभाग में अधिकारियों को बंपर प्रमोशन मिले हैं। इसके अलावा कईयों के तबादले