उत्तराखण्ड गढ़वाल स्थानान्तरण हरिद्वार हिल दर्पण

पुलिस में बड़ा फेरबदल…एसपी और सीओ स्तर पर बदले दायित्व

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक के कार्यभार संभालने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने एसपी से लेकर सीओ स्तर के कई पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

जारी आदेश के अनुसार कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आगामी अर्द्धकुंभ मेले की तैयारियों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मंदिर में डबल मर्डर!... गड्ढे से मिले दो साधुओं के शव, दहशत

आदेश के तहत जितेंद्र चौधरी को एसपी ऑप्स, निशा यादव को एसपी तकनीकी एवं महिला सुरक्षा तथा सुरेंद्र प्रसाद बलूनी को सीओ सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय चौहान को सीओ ज्वालापुर नियुक्त किया गया है। वहीं नताशा सिंह को सीओ लक्सर से स्थानांतरित कर सीओ रुड़की बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर खाकी पर सवाल!... पुलिस पर टैक्सी चालक से मारपीट और बदसलूकी के आरोप

इसके अलावा अभिनय चौधरी को सीओ मंगलौर, देवेंद्र सिंह नेगी को सीओ लक्सर तथा विपेंद्र सिंह को सीओ यातायात और सीओ कुंभ मेला नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें सीओ थाना बुग्गावाला का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में लेक ब्रिज चुंगी विवाद ने पकड़ा तूल...अब सामने आएंगे निविदा के राज

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही एसएसपी डोबाल द्वारा 15 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले किए गए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आगे भी तबादलों का सिलसिला जारी रह सकता है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में