उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल… 18 IAS और 11 PCS अधिकारियों के तबादले

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में अफसरशाही में बड़ा बदलाव हुआ है। सरकार ने लंबे समय से प्रतीक्षित बड़े प्रशासनिक फेरबदल की घोषणा करते हुए एक साथ 18 आईएएस और 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती की। इस कदम को शासन की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने और विभागों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

बड़े फेरबदल में प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम से आवास विभाग का प्रभार वापस लिया गया, जबकि सचिव शैलेश बगौली को पेयजल विभाग से हटाया गया। स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सचिन कुर्वे को दी गई है। आईएएस आर. राजेश कुमार को स्वास्थ्य विभाग से हटाकर आवास विभाग सौंपा गया। वहीं, रणवीर सिंह चौहान को आयुक्त खाद्य एवं राज्य संपत्ति से हटाकर सचिवालय प्रशासन का प्रभार सौंपा गया।

यह भी पढ़ें 👉  NEET विवाद पर क्या निकलेगा कोई रास्ता... अब सरकार के पाले में गेंद, क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा?

सहकारिता, आयुष, खाद्य, नियोजन, पुनर्गठन और भाषा विभागों सहित कई अन्य विभागों में भी आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है। वित्त सेवा के अधिकारी मनमोहन मनाली को निदेशक ऑडिट की जिम्मेदारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  चार दिन तक नहीं मिलेगी राहत!...उत्तराखंड में भारी बारिश का हाई अलर्ट

पीसीएस अधिकारियों के तबादलों में अरविंद पांडे को नैनीताल का मुख्य विकास अधिकारी, अनिल कुमार को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार और ललित मोहन तिवारी को डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ बनाया गया। नूपुर को अधिशासी निदेशक चीनी मिल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कई अधिकारियों को कुंभ जैसे बड़े आयोजनों और एमडीडीए में नई जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  '40 हजार दो, तभी चलेगी फाइल'... सामने थी विजिलेंस! ट्रैप में जा फंसा रिश्वतखोर अफसर

सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल का असर प्रदेश की विकास योजनाओं, विभागीय कार्यों और आगामी बड़े आयोजनों पर देखा जाएगा। अधिकारियों की नई तैनाती से उम्मीद जताई जा रही है कि शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली और तेजी से काम करेगी। इसके साथ ही संभावना है कि जल्द ही एक और सूची जारी कर और अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में