उत्तराखण्ड कुमाऊं स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…कई जिलों में बदलीं न्यायिक जिम्मेदारियां

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त प्रभार से संबंधित अधिसूचना जारी की है। आदेश के तहत पौड़ी गढ़वाल के परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश हरिश कुमार गोयल को देहरादून का नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। देहरादून में यह पद रिक्त चल रहा था और उनका तबादला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा बदलाव तय...सीएम की मंजूरी के बाद बदल जाएगा पूरा सिस्टम

अधिसूचना के अनुसार, नैनीताल के प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार को एनडीपीएस विशेष न्यायालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, देहरादून की एफटीसी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुसुम को विशेष पॉक्सो न्यायालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल दहला देने वाला मंजर!...भिड़ंत के बाद धू-धू कर जले वाहन, दो युवकों की दर्दनाक मौत

इसके साथ ही हाईकोर्ट ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी), हरिद्वार में विधि सलाहकार के पद पर नियुक्ति के लिए हरिश कुमार गोयल के नाम की संस्तुति राज्य सरकार को भेजी है। साथ ही, हरिद्वार के पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरुण वोहरा को विधि सलाहकार का अतिरिक्त प्रभार देने की भी सिफारिश की गई है। हालांकि, इन दोनों प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय राज्य सरकार की अधिसूचना जारी होने के बाद ही प्रभावी होगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में